{"_id":"66982673e022d07dc80adad4","slug":"sc-st-case-filed-against-four-over-road-dispute-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-118946-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर चार पर एससी-एसटी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर चार पर एससी-एसटी का मुकदमा
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में आने-जाने के रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध एससी-एसटी सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
रैभानीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार का आरोप है कि घर के आने-जाने के रास्ते को लेकर 16 जुलाई की देर शाम विपक्षी शशि दुबे, अजय निषाद, जगरनाथ, शरद दुबे एकजुट होकर मां बहन की भद्दी गाली देते हुए लात जूतों से मारना शुरू कर दिए। आने-जाने का रास्ता बंद कर दिए और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि आने-जाने के रास्ते में झटका करंट लगवाए हैं। बीच-बचाव करने आए मेरे पुत्र अजय को बुरी तरह मारे पीटे, जिससे काफी चोटें आई हैं।
इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी और मारपीट संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।