फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sant Ravi Das was tolerant to all

सभी के लिए सहिष्णु संत थे रविदास

Mon, 22 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravi Das was tolerant to all
संत रविदास की जयंती पर सोमवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न जातियों और संप्रदायों में सौहार्द व सहिष्णुता उत्पन्न करने
विज्ञापन


वाले ऐसे महापुरुष सबके लिए गर्व का विषय है। भाजपा नगर इकाई द्वारा संत रविदास की 639वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, शैल कुमारी साहू, किरन मिश्रा, किरन श्रीवास्तव,
विज्ञापन


अमित श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, दीपचंद्र राम, संतोष त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामसहाय गौतम और संचालन नंदलाल यादव ने किया। तिलकधारी महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें
विज्ञापन
विज्ञापन


याद किया गया। संगोष्ठी को डा. आरएन त्रिपाठी, डा. राजीवरतन सिंह, डा. हरिवंश यादव, डा. हरिओम त्रिपाठी, शरद उपाध्याय, सुनील मौर्य, गुरुप्रसाद, प्रीति मौर्य मौजूद थे। डा. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया की ओर से अंबेडकर

 छात्रावास पर अशोक गौतम की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम, नगरपालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन, रवि कुमार गौतम आदि  थे। सिकरारा के पांडेपुर गांव में पूजा अर्चन एवं भजन किया

 गया। इस मौके पर अमरनाथ, राजकमल राव, जय प्रकाश, विरेंद्र कुमार, फूलचंद्र भारती, रीता भारती मौजूद थीं। रविदास धर्मशाला समिति केरार कोट के तत्वावधान में भंडारी रेलवे स्टेशन से गाजे बाजे के साथ झांकी निकाली गई।

 शोभा यात्रा में हीरालाल सोनियां, मोतीलाल, रामआसरे, मनोज बाबा, विनोद कुमार आदि रहे। झांकी सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज होकर सद्भावना पुल पर सभा में तब्दील हो गई। जहां सभा की अध्यक्षता पूर्व राज्पाल

माता प्रसाद व संचालन हीराला सोनियां ने किया।  डा. अशोक मौर्य, मो. सलीम खान, जगदीश प्रसाद ने संत रविदास पर प्रकाश डाला। मीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा नेता डा. विनोद निगम के आवास पर रविदास जयंती मनाई

गई। इस मौके पर श्रीप्रकाश उपाध्याय, मधुर चौरसिया, राजेश प्रसाद सिंह थे। मछलीशहर प्रतिनिधि के मुताबिक  कस्बे के कायस्थाना मोहल्ले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास की जयंती समारोह मनाया गया। समारोह को

जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने संबोधित किया। इस मौके पर मेहीलाल गौतम, राजेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, सुरेंद्र विक्त्रस्म सिंह मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हरिपुर गांव स्थित नवनिर्मित संत शिरोमन

रविदास मंदिर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा जफराबाद विधानसभा प्रभारी डा. जेपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता भाईचारा व सद्भाव कायम रखने के लिए जरूरी है कि समाज के लोग संत रविदास जी के

पदचिंहो पर चले। रविदास जयंती के अवसर पर विशाल मेला व सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। इस मौके पर रवींद्र राव, संतोष राव, पलटू राम, राजभर समेत तमाम लोग मौजूद थे। खेतासराय प्रतिनिधि को अनुसार


 कलापुर  गांव संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संत रविदास के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके समाजसेवी देवांशु गौतम, लालजी सरगम, जिलाजीत गौतम, लकी, सुनील अकेला, अशोक कुमार, प्रदीप प्रधान व नीरज मौर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed