फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sanitation workers protested against the block chief

Jaunpur News: ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protested against the block chief
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ब्लाक प्रमुख रामपुर पर धन उगाही का आरोप लगाया। साथ ही देरी से वेतन भुगतान पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि उच्चाधिकारी शिकायतों पर लीपापोती कर देते हैं। ब्लॉक प्रमुख के आतंक से कर्मचारी डरे हैं। जिला मंत्री शिवकुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख रामपुर राहुल सिंह और उनके सहयोगी सफाई कर्मचारियों से धन उगाही करना चाहते थे। इसका विरोध करने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर दबाव बनाकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी दूर के गांवों में लगवाने लगे। साथ ही सार्वजनिक अवकाश में भी छुट्टी न देना, पेरोल में विलंब कराते हैं, जिससे कर्मचारियों का वेतन देरी से मिलता है। प्रदर्शन में हीरालाल भारती, पंकज यादव, सर्वेश मौर्य, अशोक कुमार गौतम, शम्स तबरेज खान, समरनाथ यादव, संतोष राय, रामसमुझ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed