फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sanitary workers protest against beating

पिटाई के विरोध में सफाई कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sanitary workers protest against beating
18- केराकत ब्लाक कार्यालय पर सफाई कर्मीयों की पिटाई के विरोध में धरना देते सफाईकर्मी । - फोटो : JAUNPUR
पिटाई के विरोध में सफाई कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
केराकत। दो सफाई कर्मचारियों की पिटाई के विरोध में सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव की अध्यक्षता में केराकत ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी रामदरश को एक ज्ञापन देकर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हुरहुरी स्थित गोशाला में सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मचारी व संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल गत 17 अगस्त को अपने ड्यूटी पर थे । उसी दौरान हुरहुरी गांव के मनबढ़ किस्म के लोग कुछ मवेशी लाकर गोशाला में अंदर डालने लगे। जिसका विरोध किया तो वे गालीगलौज करने लगे। प्रेमलाल ने फोन करके संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को मौके पर बुला लिया। जिसपर मनबढ़ो ने अजय सिंह व प्रेमलाल की पिटाई कर दी। थाने में तहरीर देने के बाद भी केराकत पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी संघ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा। धरना देने वालों में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव, मंडल मंत्री मनीष यादव,, प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार नाविक, संतोष कुमार, संजय गुप्ता, विजेन्द्र कुमार, रविप्रकाश शुक्ल, अजय प्रजापति, राम लालपाल, चन्द्र प्रकाश सिंह एवं सरताज सिंह, अरविन्द, चन्द्र शेखर, तूफानी राम, हवलदार एवं हीरालाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed