फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: 30 out of 428 complaints resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : 428 में से 30 शिकायतों का हुआ समाधान

Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: 30 out of 428 complaints resolved.
केराकत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी करते पहुंचे फरियादी। सूचना विभाग
जौनपुर। जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। केराकत तहसील में डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह के समक्ष चंदवक थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर निवासी गीता सिंह ने शिकायत की कि वह पिछले तीन वर्षों से भूमि कब्जे की शिकायत लेकर दौड़ रही है, आज तक निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

चंदवक बाजार निवासी नीलू सोनकर ने बताया कि उनके पट्टीदारों द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा किया गया है। कुल 428 शिकायतें आईं। इनमें से 30 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। मछलीशहर : एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 160 शिकायतें आईं। इसमें से 2 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शाहगंज : एडीएम परमानंद झा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। 124 प्रार्थना पत्र में से मौके पर 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार व क्षेत्राधिकारी विजय कुमार चौधरी की देखरेख में हुआ। 74 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण करते हुए। यहां जोगापुर निवासी कमलेश्वर मिश्रा ने तीसरी बार प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके ग्राम सभा के चक मार्ग मनबढ़ों द्वारा कब्जा कर बाउंड्री वॉल व शौचालय की टंकी बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे आवागमन बाधित है। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम रानी गरिमा जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इसमें 62 जरूरतमंदों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर छह का निस्तारण कर दिया गया। बेसहूपुर गांव निवासी अधिवक्ता मनोज तिवारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 16 मई को समाधान दिवस पर खतौनी में एक आदेश दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो इसे दर्ज किया गया और न ही किसी सक्षम अधिकारी ने संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed