फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Samman Nidhi may stop for 2.65 lakh farmers

2.65 लाख किसानों की रूक सकती है सम्मान निधि

Fri, 27 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi may stop for 2.65 lakh farmers
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को ई-केवाइसी नहीं होने पर सम्मान निधि रूक सकती है। अब तक 738532 लाभार्थियों में सिर्फ 472642 किसानों ने इसे करवाया है। 31 मई तक लाभार्थियों के खाते में किसान सम्मान निधि भेजी जाएगी। ऐसे में जल्द ही लाभार्थी ई-केवाइसी करा ले।
विज्ञापन

जिले में 738532 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। अब तक इन्हें दो-दो हजार रुपये की दस किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं। मई लास्ट में 11वीं किस्त खाते में भेजी जानी है। इससे पहले कृषि विभाग ने किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए कहा है। किसान सम्मान निधि उठा रहे है लाभार्थी को 31 मई तक ईकेवाईसी करना जरूरी है। नहीं तो उनके खाते में सम्मान निधि की रकम नहीं भेजी जाएगी। अपर कृषि अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया है कि जिले में 738532 किसान लाभ ले रहे है। जिसमें 472642 किसानों ई-केवाइसी करा ली है। 265890 किसानों ने अभी तक ई-केवाइसी नहीं कराई है। किसान नजदीकी सीएससी पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड लेकर जाना है। बाकी प्रक्रिया बायोमेट्रिक के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया में महज पांच मिनट का समय लगता है। उप निदेशक कृषि जय प्रकाश ने बताया कि किसान सम्मान निधि पानी वाले सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। अब तक 265890 किसानों ने इसे नहीं कराया। जिससे वह धनराशि से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed