फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Samajwadi Party's executive committee was dissolved, the office bearers were announced two days ago

जौनपुर से बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी भंग, दो दिन पहले की थी पदाधिकारियों की घोषणा, क्या है वजह?

Sun, 02 Jul 2023 03:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Jul 2023 03:03 PM IST
सार

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जनपदीय कार्यकारिणी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार सुबह भंग कर दी। अचानक पूरी कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अभी दो दिन पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने जिले की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Samajwadi Party's executive committee was dissolved, the office bearers were announced two days ago
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी जौनपुर की जनपदीय कार्यकारिणी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को सुबह ही भंग कर दी। अचानक पूरी कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अभी दो दिन पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने जिले की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: करंट की चपेट में आने से स्कूल चपरासी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
विज्ञापन

उस कारिणी में 24 सदस्य कार्यकारिणी और कुछ पदाधिकारियों का नाम शामिल था। सपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चयन को लेकर कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज थे। ऐसे में मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया। उसी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने की पुष्टि तो की, लेकिन उन्होने कारण से अनभिज्ञता जताया। कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों का जो निर्देश मिलेगा उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed