फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   sadakon par jalabharaav se bura haal

बारिश से किसान निहाल, सड़कों पर जलभराव से बुरा हाल

Thu, 24 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sadakon par jalabharaav se bura haal
जौनपुर। लगातार बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। जगह-जगह जलभराव से राहगीरों की मुश्किल बढ़ी है तो कई आशियाने भी धराशाई हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी शहरी क्षेत्रों में हुई, जहां जलनिकासी के इंतजाम न होने से लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। झमाझम बारिश के नालियां ओवरफ्लो कर गंदा पानी सड़कों पर पसर गया है। लोगों को इसी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार की रात से करीब 20 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को भी भारी वर्षा की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बारशि का क्रम बुधवार की दिन से शुरू हो गया था। रुक-रुककर कई चक्रों में हुई बारिश से खेतिहर वर्ग में खुशी दौड़ गई है। धान की सिंचाई के लिए परेशान किसानों को इंद्रदेव ने निहाल कर दिया है। बारिश से ख ेतों में पर्याप्त पानी लग गया है। इससे फसलों को भरपूर लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। उधर, शहरी इलाकों में बारिश मुसीबतों का पहाड़ बनकर आई है। गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी लगने से राहगीर गिरते पड़ते रहे। शहर के नईगंज में नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर ही पसरा रहा। तारापुर कॉलोनी, कालीकुत्ती, मियांपुर, बलुआ घाट, ताड़तड़ा सहित कई क्षेत्रों में पानी लगने से लोग परेशान रहे। लगातार बारिश के कारण कई कच्चे मकान, झोपड़ी भी धराशाई हो गए हैं। रामपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गां व में एक कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे का दबाव पड़ने से बगल स्थित अजीत दुके के पक्का मकान का आधा हिस्सा गिर गया। इस हादसे में जान माल की कोई नुकसान नहीं हुआ। केराकत थाना क्षेत्र के औवार गांव निवासी राजेश वेनवंशी का घर और बंबावन में संकठा सिंह का कच्चा मकान जमीदोंज हो गया। थानागद्दी की मुस्लिम भाट बस्ती में पानी जमा हो गया। बस्ती के आलम, सत्तार, मोटक, वकील साईं, भंटू साईं आदि ने बताया कि घरों में पानी डूबने से समस्याएं बढ़ गई हैं। बच्चों के रहने सोने की व्यवस्था नहीं रही। खाने का सामान सब भींग गया है।
विज्ञापन

---
बुधवार की रात से गुरुवार की शाम तक करीब 20 एमएम तक बारिश हुई है। मौसम का यह मिजाज अभी बना रहेगा। शुक्रवार को भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी हमै। इस वक्त किसान किसी दवा का छिड़काव न करें। -डॉ. पंकज जायसवाल, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दीवार में दबकर वृद्धा की मौत
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में वृद्धा की मौत हो गई। मनवल गांव निवासी शहजा पत्नी मुरली (60) अपने मड़हे में काम कर रही थी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते पास के कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दब गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, ईशापुर गांव निवासी विनोद बारी का रिहायशी मकान बारिश के कारण ढह गया। मलबे में घर गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया।
---
बिजली गिरने से जले उपकरण, लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था
- जलालपुर उपकेंद्र पर लगे लाखों के उपकरण जले
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से लाखों का उपकरण जल गया। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर में आपूर्ति बहाल की गई।
उपकेंद्र के जेई विपिन गुप्ता ने बताया कि रात करीब दस बजे फैक्ट्री फीडर पर बिजली गिर गई, जिससे ट्राली का बैकुम फट गया और स्विच यार्ड में लगी दो सीटी ब्लास्ट हो गई। जलालपुर देहात फीडर का केबल भी ब्लास्ट कर गया। पुरेव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। विद्युत उपकेंद्र सेहमलपुर में एक लाइटनिग अरेस्टर पंक्चर हो गया। इसी प्रकार 132 केवी हुसेनावाद में 33 केवी का ब्रेकर फट गया। सुबह सभी कर्मचारियों को लेकर हुसैनाबाद, सेहमलपुर, जलालपुर में खराब हुए उपकरणों ठीक कराया गया। दोपहर करीब एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली से लाखों का उपकरण नष्ट हुआ है। तेज हवा के साथ हो रही बारिस से दरबेशपुर में एक पोल, असबरनपुर में तीन पोल और रामपुर सोइरी में चार पोल गिर कर टूट गए हैं। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मुफ्तीगंज क्षेत्र में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। केराकत तहसील के टंडवा उपकेंद्र परिसर में आम के पेड़ पर बिजली गिर गई। पेड़ ट्रासंफार्मर पर जा गिरा, जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर का सारा तेल बह गया। एसडीओ रमेश वैश्य और जेई इंदल कुमार सुबह जानकरी होने पर उपकेंद्र पर पहुंचे। अस्थाई रूप में दूसरे क्षेत्र को छह छह घंटे के शिफ्ट में आपूर्ति शुरू कराने की व्यवस्था की गई।
बिजली गिरने से मकान गिरा, बैंक के यंत्र जले
बदलापुर/केराकत/डोभी। एसबीआई शाखा बदलापुर पर लगे टॉवर पर बिजली गिरने से यंत्र जल गए। इससे बैंक की नेटवर्क सेवा ध्वस्त हो गई। जरुरतमंद रुपये लेने व जमा करने के लिए परेशान दिखे। शाखा प्रबंधक इकबाल अहमद आरिफ ने बताया नेटवर्क गायब होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी से तकनीशियन बुलाकर ठीक कराया जा रहा है। फिर भी शनिवार तक ठीक होने की संभावना नहीं है। उधर, केराकत के दिल्लापुरा गांव में बिजली ग िरने से सरोज पाठक का कच्चा मकान धराशाई हो गया। सरौनी पूरब पश्चिम में प्रदीप विश्वकर्मा का भी कच्चा मकान गिर गया। चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव निवासी चेतन शर्मा का दस वर्षीय पुत्र झुलस गया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। लेबरुआ गांव निवासी गोविंद का कच्चा मकान ढह गया। इसमें रखा कपड़ा, खाद्यान्न नष्ट हो गया। दो बकरियां मलबे में दबकर मर गईं।
बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत
थानागद्दी। केराकत विकास खंड के बेहड़ा गांव के खरकवा पुरवा में बिजली गिरने से अमरनाथ राम की तीन गाय मर गई। अमरनाथ ने बताया कि बुधवार की रात चार गायों को घर के सामने महुआ के पेड़ के नीचे बांध रखा था। बारिश के दौरान बिजली गिरने से चपेट में आई तीन गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक गाय खूंटा उखाड़ कर भाग कर जान बचा ली।

अंडरपास में पानी भरने से लोगों ने किया प्रदर्शन
मुफ्तीगंज। धर्मापुर विकास खंड के गोपालपुर गजना में जौनपुर-औड़िहार रेललाइन पर बने अंडरपास में बारिश से पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन में युवा सपा नेता नितेश यादव, मोनू यादव, राहुल, विनय पाल, अश्वनी यादव, पोपट वर्मा, यतेंद्र, अरुण, शिवम पाल, सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed