फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rustam lost battle of life who was shot by miscreants near pond three days ago in jaunpur

जौनपुर: जिंदगी की जंग हार गया रुस्तम, तीन दिन पहले तालाब किनारे बदमाशों ने मारी थी गोली

Mon, 02 Oct 2023 02:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

जौनपुर जिले के मझौरा गांव निवासी अबुजर उर्फ रुस्तम (42) जिंदगी की जंग हार गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। तीन दिन पहले तालाब किनारे बदमाशों ने रुस्तम को गोली मारी थी। मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Rustam lost battle of life who was shot by miscreants near pond three days ago in jaunpur
रुस्तम को गोली लगने की सूचना के बाद पहुंची थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के मझौरा गांव निवासी अबुजर उर्फ रुस्तम (42)जिंदगी का जंग हार गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। तीन दिन पहले तालाब किनारे बदमाशों ने रुस्तम को गोली मारी थी। मौत की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।  रुस्तम के भाई की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्जकर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में घटना की आशंका है।

विज्ञापन


मझौरा गांव निवासी अबुजर उर्फ रुस्तम (42) गांव के बाहर मछली पालन के तालाब से सटे कमरे में सो रहा था। भोर में पांच बजे वह कमरे से निकला तो देखा कि बाहर बल्ब गायब है। इसी दौरान उसे तीन युवक दिखाई पड़े। इनमें दो युवक गांव के थे, जो तीसरे युवक को मेरी तरफ इशारा करके चले गए। दोनों युवकों के जाने के बाद तीसरे ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

मेदांता अस्पताल में चल रहा था उपचार

गोली रुस्तम के पेट में दो स्थानों पर लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी आ गए व पीएचसी सोंधी ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद अबुजर को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से वाराणसी और वाराणसी से मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह रुस्तम की मौत हो गई। रुस्तम ने  घटना की साजिश के लिए गांव के एक पूर्व प्रधान को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में सीओ शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed