फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ruckus in the Deputy Registrar's office to stop the Bainama

बैनामा रोकने के लिए उपनिबंधक कार्यालय में हंगामा

Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the Deputy Registrar's office to stop the Bainama
मछलीशहर। उपनिबंधक कार्यालय में गुरुवार को भूमि विक्रेता के बेटे व बहू ने बैनामा रोकने के लिए हंगामा व मारपीट शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सब इंस्पेक्टर से भी भीड़ गए। शोर शराबा सुनकर उपनिबंधक कार्यालय के सामने भीड़ जुट गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न कटाहितखास गांव निवासी चिंतामणि यादव पुत्र रामकरन अपनी भूमि बेचने के लिए जयप्रकाश यादव पुत्र सीताराम के साथ आए थे। विक्रेता चिंतामणि का बेटा और बहू रजिस्ट्री आफिस में बैनामा रोकने के लिए कई दिन से रखवाली कर रहे थे। जैसे ही दस्तावेज पेश हुआ तो बेटे और बहू रोकने के लिए अब रजिस्ट्रार कार्यालय में घुस गए। पिता के नहीं मानने पर दोनों ने पिता की पिटाई शुरू कर दी। कार्यालय में अफरातफरी मच गई। तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करते कस्बा इंचार्ज सकलदीप सिंह पर भी विक्रेता के पुत्र ने हमला कर दिया। शोर सुनकर कार्यालय के सामने भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर विक्रेता, क्रेता को धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में शाम को बैनामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed