फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RS One lakh looted by shooting bullion trader sitting behind on bike in jaunpur

Jaunpur: बाइक पर पीछे बैठे सराफा कारोबारी को गोली मारकर एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jul 2023 09:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 09:10 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोलीमार कर बाइक और एक लाख का आभूषण लूट लिया। सराफा कारोबारी बाइक पर पीछे बैठा था। 

विज्ञापन
RS One lakh looted by shooting  bullion trader sitting behind on bike in jaunpur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोलीमार कर बाइक और एक लाख का आभूषण लूट लिया। सराफा कारोबारी बाइक पर पीछे बैठा था। उसका भाई बाइक चला रहा था। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बंधवा बाजार निवासी मोहन लाल सेठ के दो पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहां पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन लोगों ने पीछा किया।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना में मनोज बाल-बाल बच गया। जब तक मनोज शोर मचाता तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ भाग गए। मनोज ने बताया की घटना के बाद घायल विनोद को इलाज के लिए मछलीशहर ले गए जहां चिकित्सकों  ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी पुलिस घटना के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। मनोज ने बताया की बैग में 60 हजार का सोना और 40 हजार का चांदी था। सीओ चोब सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही पता चलेगा कि कितने की लूट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed