फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rs 25 crore released to make 1240 villages ideal

Jaunpur News: 1240 गांवों को आदर्श बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी

Sat, 03 Aug 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 crore released to make 1240 villages ideal
जौनपुर। जिले के 1245 गांवों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 ओडीएफ प्लस के तहत आदर्श गांव बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किया गया है। इसके तहत ठोस व तरल अपशिष्ट का प्रबंधन कर गांवों में ही निस्तारण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी, गांव में साफ सफाई भी होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को शहर की तरह स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद की जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में 1478 राजस्व गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा चुका है। अब इस वर्ष में 1245 राजस्व गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए 25 करोड़ का बजट शासन की ओर से जारी किया गया है। गांवों को खुले में शौच मुक्ति एवं साफ-सफाई को लेकर केंद्र सरकार की ओर से 2014 से मुहिम चलाई जा रही है। जिले में अब तक सात लाख से अधिक एकल शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा हर गांव में एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। अब स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की मुहिम शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


.................................................

चयनित ग्राम पंचायत में ये होंगे काम

कूड़ा संग्रहण एवं पृथकीकरण, नाली, सोख्ता गड्ढा, सेनेटरी इंप्रूवमेंट, सीमेटेंड डस्टबिन, कूड़ा वाहन, कंपोस्ट पिट, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, स्वच्छता किट, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, दीवार लेखन समेत आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...........................................

वर्जन

स्वच्छ भारत फेज-2 के तहत ओडीएफ प्लस आदर्श गांव बनाने के लिए इस वर्ष में 1245 गांवों को चयन किया गया है। जिसमें शासन की ओर से 25 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दिया गया है। इसके तहत ठोस व तरल अपशिष्ट का प्रबंधन कर गांवों में ही निस्तारण किया जाएगा।

-नत्थू लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed