मुंगराबादशाहपुर। सराय मोहल्ला में मोहम्मद अंसार व सपा नेता आज़म राईन की जानिब से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया। 24 वां रोज़ा इफ्तार में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक साफ दिखाई पड़ीं। इफ्तार के बाद मौलाना वहीद कादरी ने मगरिब की नमाज़ अदा कराकर देश में अमन चैन, आपसी सौहार्द खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्यो, राजीव प्रताप सिंह व बसपा नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि रोज़ा इफ्तार आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है साथ ही सबके सुख-दुख में साथ चलने की प्रेरणा देता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी धर्मों के लोगों को जाति- धर्म व मजहब से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। इस मौके पर सर्ववैश्य समाज के सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, प्रवीण सरोज, राम लाल पाल,आजाम राईन, डॉ इलियास अहमद, उमाशंकर चौरसिया, डॉ रियाज अहमद, परवेज़ आलम, हाजी मेराज़, मो. असलम आदि लोग रहे।