फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rovers-Rangers activities should be mandatory in colleges: Vice Chancellor

महाविद्यालयों में अनिवार्य हों रोवर्स रेंजर्स की गतिविधियां : कुलपति

Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rovers-Rangers activities should be mandatory in colleges: Vice Chancellor
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को रोवर्स-रेंजर्स की कार्य समिति की वार्षिक बैठक कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में रोवर्स-रेंजर्स की गतिविधियां लागू करने पर बल दिया गया। कहा गया कि विश्वविद्यालय स्तर पर राज्य पुरस्कार एवं उप राष्ट्रपति पुरस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम रोवर्स रेंजर्स के परिसर में आयोजित किए जाएंगे। रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों में मिशन शक्ति दहेज उन्मूलन, अस्पृश्यता निवारण, पौधरोपण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण आदि गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया। एक छात्र- एक वृक्ष अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का आवाह्न किया गया। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए छोटी-छोटी खुशियों पर पौधे लगाकर, पौधे दान देकर मनाने की आदत डालें। शासन की गाइडलाइन के अनुसार जनपदीय समागम और विश्वविद्यालय समागम और प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी नवंबर में आयोजित किए जाएंगे। रोवर्स रेंजर्स के संयोजक डॉ. जगदेव ने वार्षिक एजेंडा को विस्तार से सदन में रखा। इस मौके पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, आजमगढ़ , हीरालाल यादव, डॉ. नूरतलअत, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सफी उजमा, डॉ. अजय कुमार दुबे, डॉ. अमरजीत, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. झांसी मिश्रा, आरके जैन, नीरज एवं लक्ष्मी प्रसाद मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed