फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roster system is over, now all shops will open for five days

संशोधित... रोस्टर व्यवस्था खत्म, आज से पांचों दिन खुलेंगी सभी दुकानें

Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roster system is over, now all shops will open for five days
जौनपुर। दो दिनों की संपूर्ण बंदी के बाद सोमवार से दुकानें नई व्यवस्था से खुलेगी। नए आदेश के तहत अब सभी तरह की दुकानें सप्ताह में पांच दिन खुल सकेंगी। दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही रहेगा। इसके पहले रविवार को संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन भी शहर में व्यावसायिक गतिविधियां ठप रही। दवा, दूध, फल, सब्जी को छोड़कर अन्य सभी तरह की दुकानों पर ताला लटका रहा। लोग घरों में ही रहकर खुद को कोरोना से बचाने की कोशिश में लगे रहे। इस दौरान नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर बाजारों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 10 बजे से शुरू हुई बंदी सोमवार की सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सिर्फ जरुरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही खोलने का निर्देश है। इसके तहत रविवार को भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सड़कों पर चहल-पहल जरुर दिखी। शहर के विभिन्न इलाकों में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही जारी रही। चौराहों-तिराहों पर खड़े सुरक्षाकर्मी सिर्फ उन्हें ही रोक रहे थे, जिनके पास मास्क नहीं था या फिर बाइक पर वह तीन सवारी जा रहे थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से रोस्टर व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। अब सभी तरह की दुकानें पांचों दिन खोली जा सकेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed