फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery of twenty thousand on the strength of a weapon from a bank worker

बैंककर्मी से असलहे के बल पर बीस हजार की लूट

Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery of twenty thousand on the strength of a weapon from a bank worker
चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी बाजार के पास बुधवार दोपहर तीन बजे अवहदपुर मोड़ पर असलहे के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्वयं सहायता समूह से कलेक्शन के लिए निकले प्राइवेट बैंककर्मी से बीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भारत फाइनेंस इंड सेंड शाखा दानगंज, वाराणसी का कर्मचारी शुभम कुमार स्वयं सहायता समूहों से कलेक्शन करने के लिए क्षेत्र में आया था। वह सतमेसरा, कोइलारी व अन्य जगहों से होते हुए अवहदपुर के लिए जा रहा था। कोइलारी बाजार से अवहदपुर मोड़ पर पहुंचा ही था कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और असलहा सटाकर उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में लगभग बीस हजार रुपये थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जगह जगह घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed