फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery in four houses on the same night

एक ही रात चार घरों में चोरी

Fri, 18 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Robbery in four houses on the same night
सुरेरी/आलमगंज। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात चोर चार घरों से हजारों का माल समेट ले गए। सुरेरी के पट्टी किरतराय में तीन घरों से चोर नकदी और कागजात ले गए तो रामपुर के गंधौना गांव में एक घर से आभूषण, बर्तन व अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

रामपुर के गंधौना मनापुर निवासी हरिश्चंद्र मिश्र के मकान की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे। सोने का झुमका, पायल आदि आभूषण, अनाज समेट ले गए। हरिश्चंद्र मिश्र घर में अकेले थे और दूसरे कमरे में सो रहे थे। चार दिन पूर्व भी इसी गांव में लाखों की चोरी हुई थी। सुरेरी थाना क्षेत्र के पट्टी कीरत राय गांव में चोरों ने किराए पर कमरा लेकर रह रहे बिहार निवासी अखिलेश का बैग चुरा लिया। उसमें एक हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। चोर महंगी की झोपड़ी रखा बॉक्स उठा ले गए। उसमें 15 सौ रुपये नकद, कीमती साड़ियां आदि सामान थे। जवाहिर कहार के घर की कुंडी तोड़कर बॉक्स उठाकर ले गए, जिसमें आठ सौ रुपये नकद, चांदी का पायल, सात महंगी साड़ियां आदि रखे हुए थे। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed