फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery from shopkeeper at gunpoint exposed

Jaunpur News: असलहा सटाकर दुकानदार से लूट का पर्दाफाश

Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Robbery from shopkeeper at gunpoint exposed
थाना क्षेत्र के खोराबीर तालाब के पास 10 जुलाई को दुकानदार को असलहा सटाकर लूट के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया। मंगलवार को सितमसराय के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश पकड़े गए तो तीन फरार हो गए। इस दौरान लूटा गया कैमरा, तमंचा व चोरी की बाइक को पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोराबीर तालाब के पास 10 जुलाई को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी दुकानदार अनिल कुमार मौर्य से दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने असलहा सटाकर लूट को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। वही मंगलवार भोर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार छह बदमाश मड़ियाहूं से इटाए बाजार की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष सितमसराय मोड़ के पास घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार कर रहे थे। कुछ समय बाद दो बाइक से आए बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसमें एक बाइक पर तीन बदमाश घबराकर गिर गए, जबकि दूसरी बाइक पर तीन बदमाश भागने में सफल हो गए। गिरे बदमाशों में से बीच में बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जो हवा में निकल गई। वही पुलिस ने बचते बचाते घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मनीष कुमार राजभर निवासी जेठूपुर (चोरारी) मड़ियाहूं, अखिलेश उर्फ बंटी गौतम निवासी गोपालापुर मड़ियाहूं, आदित्य गौतम निवासी गोपालापुर मड़ियाहूं बताया। उन्होंने फरार बदमाशों का नाम विकास पटेल निवासी खेताब चढ़ई मड़ियाहूं, आनंद राजभर व सागर राजभर निवासी जेठूपुर मड़ियाहूं बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को चालान न्यायालय भेजकर तीन वांछितों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed