फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbed pickup recovered, clue of miscreants

लूटी गई पिकअप बरामद, बदमाशों का सुराग नहीं

Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Robbed pickup recovered, clue of miscreants
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के पास से मंगलवार की रात लूटी गई सेब लदी पिकअप शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र के बुमकहा गांव के पास से बरामद कर लिया। हालांकि बदमाशों के बारे में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि पिकअप में लदे सेब को किस ठिकाने लगाया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के इमामगंज कुड़वार निवासी मोहम्मद सरताज पिकअप पर सेब लादकर मंगलवार की रात मऊ जा रहे थे। रात में करीब 11 बजे पिकअप लालापुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंची थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पिकअफ लूट लिया था। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था। शुक्रवार की रात एसपी अशोक कुमार और एएसपी डॉ. संजय कुमार सरपतहा थाने पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अफसरों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार को बुमकहा गांव निवासी रामकिशुन गौतम के घर के पास से लावारिस हालत में बरामद कर लिया। खास बात यह कि जिस पिकअप की पुलिस मंगलवार की रात से ही तलाश कर रही थी वह पिकअप सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी से महज तीन किलोमीटर दूर गांव में बरामद हुई। सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे का कहना है कि लूटी गई पिकअप को बरामद कर लिया गया है। शीघ्र ही लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed