फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways buses returned, passengers got convenience

Jaunpur News: वापस लौटीं रोडवेज बसें, यात्रियों को मिली सहूलियत

Sat, 06 May 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses returned, passengers got convenience
नगर निकाय चुनाव में लगी शाहगंज डिपो की छह बसें शुक्रवार को बहाल कर दी गई। इससे यात्रियों को राहत मिल गई। बसों की कमी होने से यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए सहारा लेना पड़ता था। शाहगंज डिपो में कुल 30 बसें हैं, जो प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। शाहगंज डिपो से लखनऊ से आजमगढ़ जाने वाली पांच बसों को 30 अप्रैल से ही निकाय चुनाव में लगा दिया गया था। चार मई को निकाय चुनाव समाप्त होने पर पांच मई को रोडवेज परिसर में बसें पहुंच गईं। शादी-विवाह का सीजन होने से लोग बड़ी संख्या में महानगरों से अपने घर में वापसी कर रहे हैं। पांच बसें चुनावी ड्यूटी में जाने के कारण कम हो गई थीं। डिपो इंचार्ज नर्सिंग सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में पांच दिन के लिए रोडवेज की पांच बसें लगाई गई थीं, जो अब आ गई हैं और अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए तैयार हैं। निकाय चुनाव के दौरान यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जिस स्थान के लिए यात्री ज्यादा निकल रहे थे, वहां के लिए रोडवेज बसों को बढ़ाकर यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed