फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways bus service started for Ghazipur

Jaunpur News: गाजीपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Mon, 20 Nov 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Ghazipur
जौनपुर। गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को अब सहूलियत मिलेगी। इसके लिए रोडवेज बस की सीधी सेवा शुरू कर दी गई है। पहले यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 76 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर होता है, लेकिन गाजीपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा न लेना पड़े, इसके मद्देनजर शनिवार से गाजीपुर तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। हालांकि पहले दिन जानकारी नहीं होने से यात्रियों की संख्या कम रही है। दो-चार दिन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जौनपुर डिपो से रोडवेज बस सेवा दोपहर दो बजे केराकत, चंदवक व औड़िहार होते हुए सीधे गाजीपुर के लिए संचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसकी अभी समय सारिणी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

गाजीपुर के लिए सीधी बस नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ देखते हुए गाजीपुर के लिए भी रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू करा दिया है। हालांकि जानकारी न होने से पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। -रमेश चंद्र सिंह, एआरएम जौनपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed