फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roads will be specially repaired at a cost of 18 crores

Jaunpur News: 18 करोड़ की लागत से सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

Sun, 15 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roads will be specially repaired at a cost of 18 crores
जौनपुर। जिले की बदहाल सड़कों की हालत जल्द सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग की तरफ से 78 जर्जर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से 62 सड़कों की मरम्मत की स्वीकृत मिल गई है। साथ ही इसके लिए 18 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो गया है। ठंड कम होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों दिनों कराए गए सर्वें में जिले की 78 सड़कें चिह्नित की गई थीं। इनमें 139 किलो मीटर की 62 सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इस काम के लिए 18 करोड़ का बजट जारी हुआ है। अभी 16 सड़कों की स्वीकृति मिलनी बाकी है। वहीं 17 सड़कों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों की सुधरेगी हालत
जौनपुर। मछलीशहर हाइवे को जोड़ने वाली छाछो-दशरथपुर मार्ग, पौहा मार्ग, गोहका-दियावा मार्ग समेत अन्य सड़कें बदहाल हैं, जिनकी मरम्मत कराई जाएगी। निगोह क्षेत्र के बेलौनाकला, हरद्वारी कोहड़ा, शेखनपुर समेत अन्य गांव को जोड़ने वाले मार्ग भी खस्ताहाल हैं। बेलौना कला-मियां चक मार्ग की सड़क का नामोनिशान मिट गया है। सिकरारा से बरईपार-सुजानगंज मार्ग, बिसावां से खपरहा होते हुए बेलसडी मार्ग, लालाबाजार से शिवगुलाम गंज, भभौरी से गड़रहा घाट होते हुए बक्शा तेजी बाजार मार्ग, सिकरारा-शीतलगंज मार्ग भी बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

78 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें 62 सड़कों की मरम्मत की स्वीकृत मिल गई है। इसके लिए 18 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है। ठंड कम होते ही काम शुरू कराया जाएगा। - जैनू राम, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed