फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roads narrow due to street vendors' shops, traffic jams every day

Jaunpur News: पटरी व्यवसायियों की दुकानों से सड़कें संकरी, आए दिन जाम

Thu, 05 Sep 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Roads narrow due to street vendors' shops, traffic jams every day
जौनपुर। शहर में पटरियां इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में हैं। दुकानों के सामने और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो जाती हैं। इससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बावजूद प्रशासन के जिम्मेदार लोग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चार लाख की आबादी वाले शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, सिपाह, पाॅलिटेक्निक, लाइन बाजार, सब्जी मंडी और नईगंज आदि प्रमुख बाजारों में सड़कों पर पटरी, ठेला और खोमचे वालों का कब्जा रहता है। वे सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। सबसे अधिक दिक्कत सुबह और शाम को होती है, जब ठेले पर सब्जी विक्रेताओं की भीड़ सड़कों पर पहुंचती है। इन ठेले वालों का तकरीबन सड़कों के दोनों ओर कब्जा रहता है। इससे जाम के कारण लोग काफी देर तक परेशान होने के बाद निकल पाते हैं। इससे कई बार शहर के लोग जिम्मेदारों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या के निदान के लिए ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।
विज्ञापन


.................................

वर्जन ...

शहर में ठेले खोमचे वालों के लिए शहर में वेंडिग जोन बनाया गया है, लेकिन कुछ ही दुकानदार वहां गए है। अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को जाम से राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed