{"_id":"607e6a808ebc3eb9205a5ae8","slug":"road-scribe-died-in-a-brick-kiln-dead-body-lying-on-the-roadside-for-hours-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ईंट भट्ठे के मुंशी की मौत, घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ईंट भट्ठे के मुंशी की मौत, घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा शव
Tue, 20 Apr 2021 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मड़ियाहूं क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दूधनाथ सरोज (48) एक ईट भट्ठे पर मुंशी का कार्य करते थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे बाइक से घर के लिए निकले। पाली बाजार के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाल मुन्ना राम मौके पर पहुंचे। पहचान के बाद सूचना घरवालों को दी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन