फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road jammed due to beating of cloth businessman

कपड़ा व्यवसायी की पिटाई को लेकर किया सड़क जाम

Sun, 20 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road jammed due to beating of cloth businessman
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के परियत बाजार में पुलिस की ओर से शिकायतकर्ता की पिटाई करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को थानाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद होकर बरसठी-रामपुर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर मडि़याहूं, रामपुर और बरसठी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ के आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

रसुलहा परियत बाजार में होली के दिन शुक्रवार को बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी भरतलाल तिवारी की दुकान से लगभग 200 मीटर दूरी पर एक मांस बेचने वाला मुर्गा, बकरी, भेड़ का मांस काटकर बेच रहा था। इसकी शिकायत भरतलाल तिवारी ने डायल 112 पुलिस से की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस के साथ बरसठी पुलिस ने भरतलाल और उनके पूरे परिजनों को मारापीटा। इसकी सूचना जैसे ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को हुई, वह शनिवार को बाजार से मांस की दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए बरसठी-रामपुर मार्ग को बांस-बल्ली रखकर जाम कर दिया। साथ ही एसओ बरसठी सहित पिटाई करने में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसकी जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह, थानाध्यक्ष सुरेरी राजनारायण चौरसिया और मडि़याहूं थानाध्यक्ष अवशेष और बरसठी थाने से उपनिरीक्षक संजय यादव सहित तीनों थाने की फोर्स पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगी। क्षेत्राधिकारी संतप्रसाद उपाध्याय ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया। वहीं, सड़क जाम की सूचना पर दोपहर लगभग तीन बजे मछलीशहर सांसद बीपी सरोज भी पीडि़त व्यवसायी के घर पहुंचकर मंडल के उच्चाधिकारियों से बात की और तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed