फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident In Jaunpur one child killed and 18 injured after jeep full of baraatis collided with container

Road Accident: जौनपुर में बरातियों से भरी जीप कंटेनर से टकराई, किशोर की मौत, 18 घायल

Sat, 11 Jun 2022 10:19 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 10:19 AM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले में बीती रात बरातियों से भरी जीप कंटेनर से टकरा गई। हादसे में जीप सवार एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं 18 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर किशोर ही हैं। चार की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Road Accident In Jaunpur one child killed and 18 injured after jeep full of baraatis collided with container
दु्र्घटनाग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में बीती रात बरातियों से भरी जीप कंटेनर से टकरा गई। हादसे में जीप सवार एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं 18 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर किशोर ही हैं। चार की हालत गंभीर है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव पास हुआ।

विज्ञापन


खुंशापुर गांव निवासी अमरू निषाद के घर से बरात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजाराम पुर गई थी। देर रात बराती जीप पर सवार होकर घर लौट रहे थे। चालक नरी गांव निवासी छोटू यादव के अलावा जीप में 17 किशोर सहित कुल 19 लोग सवार थे। वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर मड़ैया नौपेड़वा के पास जीप चालक गलत लेन में चला गया। तभी वाराणसी की तरफ जा रहे कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नौपेड़वा स्थित अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय बादल निषाद पुत्र बृजलाल, 10 वर्षीय सौरभ निषाद पुत्र हरिकेश, 15 वर्षीय संदीप निषाद पुत्र राजनाथ, 9 वर्षीय निलेश निषाद पुत्र श्यामू निषाद, 9 वर्षीय अजय निषाद पुत्र श्रीप्रकाश निषाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। वहीं नीलेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा घायल अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed