{"_id":"62a2f432f8f07405b25e823a","slug":"road-accident-in-jaunpur-bike-riding-father-son-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: जौनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत , परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: जौनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत , परिजनों में कोहराम
Fri, 10 Jun 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:05 PM IST
सार
जौनपुर जिले के देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। खुटहन थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र तिवारी अपने पुत्र रामकृष्ण तिवारी (45) के साथ बाइक से बदलापुर की तरफ से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे के करीब देवरामपुर गांव स्थित तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन