फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident in jaunpur Bike riding father son died due to collision with unknown vehicle

Road Accident: जौनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत , परिजनों में कोहराम

Fri, 10 Jun 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 01:05 PM IST
सार

जौनपुर जिले के देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में  कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Road Accident in jaunpur Bike riding father son died due to collision with unknown vehicle
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में  कोहराम मच गया।  खुटहन थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र तिवारी अपने पुत्र रामकृष्ण तिवारी (45)  के साथ बाइक से बदलापुर की तरफ से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे के करीब देवरामपुर गांव स्थित तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed