{"_id":"52d6ca8cf6a5f3637304b3c73562fc82","slug":"rld-protest-over-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के विरोध में रालोद ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के विरोध में रालोद ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार की देर शाम जिला इकाई ने महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ नगर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज होते हुए सद्भावना पुल पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं हाथ में मशाल लेकर बढ़ा बिजली मूल्य वापस लो, खा गए प्याज-पी गए दाल ऐ देखो मोदी की चाल, महंगाई जो कम न कर सके वो सरकार निकम्मी के नारे लगाते रहे। जुलूस में जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष एसए रिजवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निसार हुसैन, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरमान आब्दी, महासचिव प्रदीप तिवारी, राजेश प्रजापति, भीम यादव, सुनील सिंह, आरपी मिश्रा, जरगाम अहसान एडवोकेट, प्रहलाद पटवा, सैयद मुहम्मद रिजबी, समसेर अली, महबल मौर्य, अमन, मुस्तफा, दीपक मिश्रा, मेंहदी हसन, इमरान जैदी आदि उपस्थित रहे।