फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   River front plan met with departmental short-sightedness

रिवर फ्रंट योजना विभागीय अदूरदर्शिता की भेंट चढी

Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
River front plan met with departmental short-sightedness
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने आरोप लगाया कि नमामि गंगे के तहत 8.05 करोड़ की लागत से शहर के मध्य निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना अनियमितता की भेंट चढ़ रही है। गौतम रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की ईमानदार नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिस विश्वास के साथ नमामि गंगे के तहत रिवर फ्रंट योजना की धनराशि जारी की है, उसे संबधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। अब तक तीन बार गोमती का जलस्तर बढ़ने का कारण पूरी परियोजना बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है। इससे हर बार इस प्रोजेक्ट में धनराशि बर्बाद हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में कार्यदायी संस्था इस प्रोजेक्ट को आनन-फानन में पूरा करने की कोशिश करेगी। इससे सरकार की छवि धूमिल होगी। उन्होंने रिवर फ्रंट की डिजाइन पर भी सवाल उठाया। कहा कि किसी भी स्थिति में गोमती नदी की जलधारा को अवरुद्ध किया जाना या मोड़ा जाना नीति संगत नहीं है। इस दौरान स्वच्छ गोमती अभियान के महामंत्री बृजेश मौर्य, उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव व मंत्री संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed