फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ritu Seth became the Teej Queen at the Teej festival

Jaunpur News: तीज महोत्सव में रितु सेठ बनीं तीज क्वीन

Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ritu Seth became the Teej Queen at the Teej festival
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल की ओर से शहर के तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं। -क्लब
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल की ओर से शहर के एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। राधा रानी थीम पर हुए कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, भजन और राधा-कृष्ण की झांकियों ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद राधा रानी रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक प्रणिता सेठ और स्वीटी जायसवाल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। रितु सेठ ने प्रथम स्थान हासिल कर तीज क्वीन का खिताब जीता। एकता गुप्ता दूसरे और प्रीति जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। महोत्सव में महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण की झांकियों और पारंपरिक परिधानों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम संयोजक निहारिका बरनवाल और प्रगति कसौधन ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। क्लब की प्रथम महिला प्रीति गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रेनू बैंकर और विभा गुप्ता ने तीज पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed