फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rip-filled streets are bike riders without helmets

बिना हेलमेट सड़कों पर फर्राटे भरते रहे बाइक सवार 

Fri, 08 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rip-filled streets are bike riders without helmets
जेसिस चौराहे पर गुरुवार को बिना हेलमेट के बाइक चलाते लोग।
बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किए जाने का शासनादेश जारी होने के पहले दिन गुरुवार को इसका कोई असर नहीं दिखा। रोज की तरह बाइक सवार बिना हेलमेट के ही सड़कों पर फर्राटे भरते रहे। पुलिस थानों और पिकेट के सामने से भी लोग बेखौफ बाइक से बिना हेलमेट के गुजरते रहे।
विज्ञापन


चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के इस कानून पर अमल हुआ तो सड़क हादसे में होने वाली मौतों की घटनाओं में कमी जरूर आएगी। पिछले दिनों जिले में हुए सड़क हादसों और उसमें हुई मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो जितनी मौतें हुई हैं उसमें किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जबकि हेलमेट पहन कर बाइक चलाने वाले लोग हादसे में चुटहिल जरुर हुए लेकिन उनकी जान बच गई। शहर के जेसीज चौराहे पर देखा गया कि आधे घंटे में तकरीबन 100 से अधिक बाइक सवार निकले जिसमें मात्र 19 लोगों ने हेलमेट पहना था। लेकिन बाइक के पीछे बैठने वालों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमोवेश यही स्थिति पालिटेक्निक चौराहे की भी रही। जहां 15 मिनट में 42 लोग निकले जिसमें तीन लोग हेलमेट लगाए थे। दरोगा और सिपाही भी बिना हेलमेट के ही तेजी से निकल गए। एसपी रोहन पी कनय का कहना है कि हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से खुद की सुरक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed