फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rickshaw driver dies in road accident, family members create traffic jam

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver dies in road accident, family members create traffic jam
मछलीशहर। सुजानगंज रोड पर स्थित थलोई के पास निरहू मार्ग के समीप बाइक सवार की टक्कर से रिक्शा पलट गया। रिक्शा चालक की दबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। थलोई निवासी शिवनारायण ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि उनका भाई देवनारायण (43) इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा लेकर सुजानगंज जा रहा था। जब वह थलोई में निरहू मार्ग पर पहुंचा था तभी बाइक से तेज गति से आकर टक्कर मार दी। रिक्शा पलट गया। घायल देवनारायण को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को शव को लेकर घर पहुंचे परिजनों ने उक्त स्थान पर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है। खबर लिखे जाने तक जाम खत्म कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed