{"_id":"677c22a4145a0d6db40ea00d","slug":"reward-cow-smuggler-arrested-in-police-encounter-jaunpur-news-c-193-1-va11001-127879-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी गो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को 25 हजार के अंतरजनपदीय गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ स्वाट टीम ने अंतरजनपदीय गो तस्कर एवं हिस्ट्रीशीटर ताजिम उर्फ तहजीम उर्फ तंजीम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय को ऑपरेशन टू-व्हीलर के दौरान सोंगर बाॅर्डर पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने रोकने पर पुलिस पर फायर किया। पीछा करते हुए अमरेथुआ मोड़ से आगे जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। बदमाश की चलाई गई गोली थानाध्यक्ष रामाश्रय राय की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे पुलिस की गोली लगी। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक मिस कारतूस, दो खोखा 315 बोर और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।