फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Review of rescue operations from Kovid will be done at block level every day.

रोजाना ब्लाक स्तर पर होगी कोविड से बचाव कार्यों की समीक्षा.

Sun, 18 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Review of rescue operations from Kovid will be done at block level every day.
जौनपुर। सीडीओ अनुपम शुक्ल ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को रोजाना अपने क्षेत्र की सीएचसी पर बैठक कर कोरोना संक्रमण से बचाव की समीक्षा करने को कहा है। सीडीओ ने कहा कि सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में एमओआईसी, बीडीओ, एडीओ (पंचायत), एडीओ (आईएसबी), एडीओ (सहकारिता), आपूर्ति निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल होंगे। समीक्षा बैठक में ब्लाक क्षेत्र में कितने कोविड पॉजिटिव हैं, गांवों में सैनिटाइजेशन हुआ है, कितने कंटेनमेंट जोन, क्लस्टर कंटेनमेंट जोन बने हैं, इन स्थानों पर बैरिकेडिंग हुई या नहीं। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की पल्स ऑक्सीमीटर से रीडिंग हुई, होम आइसोलेशन का पालन किया जा रहा है या नहीं। नोटिस दिए जाने के बावजूद होम आइसोलेशन का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की गई या नहीं, कोविड से कितने लोगों मौत हुई है। विगत 10 दिन में कितने प्रवासी आए, कितनों में कोविड-19 लक्षण थे। प्रवासियों के विवरण अंकन के लिए रजिस्टर बनाया गया है या नहीं। स्कूलों में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया या नहीं। सैनिटाइजेशन, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का हाल आदि की समीक्षा की जाए। सीडीओ ने कहा कि दिए गए निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और प्रतिदिन बिंदुवार सूचना ब्लाक कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed