फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Retired teacher dies due to electric shock from hand pump

Jaunpur News: हैंडपंप में उतरे करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

Sat, 16 May 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies due to electric shock from hand pump
चंदवक। थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार दोपहर हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मुंबई से आए रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महुली गांव के निवासी बच्चन सिंह (73) पुत्र राम प्रसाद सिंह, मुंबई के मलाड वेस्ट में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह मुंबई में ही सरकारी प्राइमरी स्कूल से शिक्षक पद से लगभग 13 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे मुंबई में नौकरी करते हैं। बच्चन सिंह शनिवार सुबह ही करीब सात बजे मुंबई से गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार घर पहुंचने के बाद घर के बाहर घास फूस की साफ-सफाई करने के बाद वह करीब 12 बजे हैंडपंप पर नहाने गए। इसी दौरान सबमर्सिबल पंप के केबिल का तार कटा होने से हैंडपंप में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। आसपास एवं घर में किसी के न होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और बच्चन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग चार बजे शाम को जब आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा उनके परिजनों को मुंबई में सूचना दी गई और वाराणसी रहने वाले बड़े भाई को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े भाई आत्मा सिंह वाराणसी से गांव पहुंच गए हैं, जबकि दोनों बेटे मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed