फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Retired army personnel cried at SP office to seek justice in jaunpur up

यूपी: न्याय मांगने एसपी कार्यालय पहुंचा रिटायर्ड सैन्यकर्मी, फूट-फूट कर रोया, जानें पूरा मामला

Thu, 18 Mar 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Retired army personnel cried at SP office to seek justice in jaunpur up
रिटायर्ड सैन्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान से मशीन लेकर चारा काटने आए रिटायर्ड सैनिक को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मनबढ़ों ने पैसा मांगने पर लाठी-डंडे और रॉड से पीट दिया। फरियाद लेकर पीड़ित थाने पहुंचा तो केस दर्ज करने की बजाय पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा रिटायर्ड सैनिक अपनी पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ा। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने न्याय का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जिले के डीडा थाना क्षेत्र के कौरेर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, वह आर्मी में नायक के पद से वर्ष 2014 में ग्वालियर से रिटायर्ड हुए हैं। रिटायर्ड होने के बाद वह परिवार की आजीविका के लिए मशीन से पशुओं के लिए चारा काटने का काम करते हैं। ट्रैक्टर में लगी मशीन को लेकर वह गांव-गांव में फेरी करते हैं।
विज्ञापन


फेरी के दौरान वह 16 मार्च को जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लमही गांव में पहुंचे तो गांव निवासी चंद्रकांत मिश्र ने उनसे चारा कटवाया। काम के बदले में जब उन्होंने पैसा मांगा तो कहासुनी करने लगे। आरोप है कि कहासुनी के दौरान चार-पांच की संख्या में मनबढ़ों ने उन पर लाठी, डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में उनके सिर, हाथ, छाती समेत शरीर के अन्य कई हिस्सों में चोट आई है। सिर में टांके लगे हैं। सुरेंद्र का आरोप है कि वह घटना के बाद थाने पहुंचे तो पुलिस ने न तो एफआईआर लिखी और न ही मेडिकल कराया गया। केस दर्ज करने के लिए वह अगले दिन तक इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें थाने से भगा दिया गया।

एसपी को दी गई तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक विधायक के दबाव में पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से ही मना कर दिया। इस बाबत एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महराजगंज थाने पर बात की गई तो एसओ ने पीड़ित के थाने पर न आने की बात कही है। मामला गंभीर है। मेडिकल के आधार पर तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed