फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Retired and government employees will get free treatment

Jaunpur News: सेवानिवृत्त व सरकारी कर्मचारियों का होगा मुफ्त इलाज

Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Retired and government employees will get free treatment
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में रिटायर्ड और आश्रित लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत हर साल पांच लाख तक का इलाज करा सकेंगे। योजना के तहत परिवार के सभी सदस्यों को भी निशुल्क इलाज मिलेगा। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। योजना में राज्य कर्मचारी व उनके परिवारों व पेंशन धारकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आपात या गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने वाले मरीजों को कैशलेस सुविधा के तहत इलाज कराया जाएगा। योजना में सिर्फ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी ही ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। इलाज कराने के लिए उन्हें एक राज्य स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। आपात मामलों में एंबुलेंस भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में इसके लिए एक अलग काउंटर बनाया गया है। जहां पर लाभार्थी पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे और जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed