फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Respect for elders on International Day of Older Persons

ंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का हुआ सम्मान

Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Respect for elders on International Day of Older Persons
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय जपटापर में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ अभिभावकों व वृद्धजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमारी संस्कृति व संस्कार ही हमें इस तरह के उत्तम कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नई पीढ़ी के लोगों को अपने घर के वरिष्ठ परिजनों के सम्मान के लिए प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत डॉ. राम कृष्ण यादव ने कहा कि आज हमारा अस्तित्व सिर्फ अपने माता पिता व दादा दादी की महिमा से ही है। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ अभिभावकों व नागरिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया । नवयुवकों को सदैव उनके बताए पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, मंडल महामंत्री हरि श्याम वर्मा, प्रेमकुमार विश्वकर्मा, ध्रुव चंद्र अष्ठाना, लालजी यादव, चंद्रमणि मिश्रा , मनोज कुमार यादव, किरन यादव, आराधना पांडेय, सुधा गौतम, प्रियंका यदुवंशी, नीतू यादव, अनिता पाल, रेनू आर्या, नीलम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान डॉ. मदन लाल यादव तथा संचालन व आभार ज्ञापन प्रधानाध्यापक डॉ. सभाजीत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed