फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reprimanded, still no improvement

पड़ी फटकार, फिर भी नहीं आया सुधार

Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded, still no improvement
मछलीशहर पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल के पास सड़क पर रखा गया कूड़ा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हम तो नहीं सुधरेंगे। चाहे मंत्री फटकार लगाए या साहब। शहर में मौजूदा समय में सफाई व्यवस्था को लेकर यही हालत है। यकीन मानिए, शहर में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर देखने को मिलता है। एक दिन पहले राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव भी इसी बात को लेकर ईओ संतोष मिश्रा और सफाई इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव तक को फटकार लगाते दिखे थे मगर इसका तनिक भी असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

नगरपालिका जौनपुर के पास 280 आउटसोर्सिगिं, 170 नियमित और 72 संविदा पर सफाई कर्मजारी रखे हुए हैं। इनके भरोसे नगर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक, रोज 92 टन कूड़ा निकलता है मगर नगर भ्रमण करने पर पता लगता है कि सड़क किनारे कूड़ा कलेक्शन स्थल बना दिया गया है। इनमें कुछ स्थानों पर कूड़ा बाक्स रखा मिलेगा, जबकि अधिकांश स्थलों पर वह भी नहीं। ऐसे में स्थिति यह है कि शहर में स्वच्छता अभियान फेल होता नजर आ रहा है। प्रमुख मार्गों पर कूड़ा का ढेर लगे होने से जहां राहगीरों को बदबू युक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, आसपास के दुकानदारों और रहने वालों को संक्रामक बीमारियों का डर बना हुआ। लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों से कूड़ा न उठाए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद, नगरपालिका के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मछलीशहर पड़ाव स्थित एसआरएस अस्पताल के गेट के पास दो दिन से गंदगी के ढेर लगा है। इससे उठने वाले दुर्गंध से राहगीरों खासकर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टॉफ के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां हजारों यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। ओलंदगंज सड़क के किनारे व तारापुर कॉलोनी के मोड़ के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह नईगंज, मुरादगंद, रूहट्टा आदि सड़कों किनारे भी कचड़े देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

सुबह 5-9 बजे तक सफाई होती है। इसके बाद अपराह्न 3 से रात 8-9 बजे तक सफाई होती है। रोजाना शहर से 92 टन कूड़ा निकलता है। जगह-जगह कलेक्शन सेंटर बनाया गया है, जहां से कूड़ा का उठान होता है। दिनभर कहीं कूड़ा नहीं पड़ा रहता है। - संतोष कुमार मिश्रा, ईओ नगरपालिका

ओलन्दगंज में गूलरघाट मोड़ परलगा कूड़ा। संवाद

ओलन्दगंज में गूलरघाट मोड़ परलगा कूड़ा। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed