{"_id":"57dd95234f1c1be97cd47fbc","slug":"repent-to-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति के पानी से तौबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति के पानी से तौबा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तमाम लोगों ने सप्लाई के पानी से तौबा कर लिया है। मजबूरी में लोग पीने के लिए पानी का जार खरीद रहे हैं। वजह यह कि सड़कों के चौड़ीकरण के लिए नालियां तोड़ दी गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
यही पानी टूूटी पाइप के सहारे लोगों के घरों में पहुंच रहा है जिससे रुहट्टा और आस पास के मोहल्ले के लोगों ने सप्लाई का पानी पीना बंद कर दिया है। शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए करीब ढाई साल से काम शुरू किया गया है।
जिस गति से सड़कों और नालियों को तोड़ा जा रहा है उस गति से उसका निर्माण नहीं किया जा रहा है। इनदिनों पालिटेक्निक चौराहे से ओलंदगंज सड़क पर तोडफोड़ शुरू किया गया है। सड़क को तीन सौ मीटर तक दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
लोगों के घरों के सामने चबूतरा और नाली को तोड़कर उसका मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। हालात यह हैं कि लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। मलबा सड़क पर छोड़ दिए जाने के कारण हर वक्त जाम लगा रहता है।
पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप जगह जगह टूट गई है। जिससे सड़क पर बह रहा गंदा पानी इसी पाइप से लोगों के घरों में पहुंच रहा है। रुहट्टा मोहल्ला निवासी मनोज गुप्ता का कहना है कि एक सप्ताह से घर में सप्लाई का पानी पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण पानी का जार खरीदना पड़ रहा है। विमल गुप्ता कहते हैं कि तोड़ने के बाद नाली का निर्माण जरूर कराया जा रहा है पर काम की रफ्तार इतनी धीमी है कि दिन भर में मुश्किल से पांच मीटर नाली का निर्माण हो रहा है।रुहट्टा निवासी रामकुमार का कहना है कि गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। दीपक जायसवाल, बल्लू गुप्ता, कन्हैयालाल, शिवम आदि की भी यही पीड़ा है।