फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   repairing to sonaura pump canal second

सोनौरा पंप कैनाल द्वितीय का मरम्मत शुरू,किसानों में खुशी..

Fri, 05 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
repairing to sonaura pump canal second
बदलापुर सोनौरा पंप कैनाल - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। क्षेत्र के बक्खोपुर गांव में स्थित सोनौरा पंप कैनाल द्वितीय का मरम्म शुुरू हो गया है। कार्यदायी संस्थान लघु डाल नहर ने नहर का वार्ज बना कर तैयार कर दिया है। सफ़ाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिसको लेकर किसानों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

बक्खोपुर गांव में स्थित सोनौरा पंप कैनाल द्वितीय पिछले 20 वर्ष से मरत्तम के अभाव में क्षतिग्रस्त पड़ा था। जिससे बक्खोपुर,,छंगापुर, सलामतपुर, चंवरी, पूरासांवल, कटहरी, बेलावां, बरबसपुर,लेदुका, देवरिया, वीरभानपुर, खालिशपुर तथा मोलनापुर गाँव के किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट पैदा हो गया था। इसी बीच 100से अधिक किसानों ने सोनौरा पम्प कैनाल द्वितीय के जीर्णोद्धार कराने के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्र से मुलाकात किया। किसानों के इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाई।
विज्ञापन

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सोनौरा पंप कैनाल द्वितीय के आधुनिकीकरण के लिए 2 करोड़ 13 लाख रुपये का धन आवंटन कार्यदायी संस्थान लघु डाल नहर को किया। जिसके बाद कार्यदायी संस्थान ने कार्य शुरू कर दिया है। कार्य इतनी तेजी से हो रहा है कि नहर का वार्ज बन कर तैयार हो गया है। सफ़ाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कैनाल का मरम्मत शुरु होने से पिन्टू सिंह, राम अवतार मौर्य, अमरेश यादव, एन पी सिंह, प्रदीप, संजय, राघवेंद्र आदि किसानों ने खुशी जताया। साथ ही इसके लिए विधायक को बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed