फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Repair potholes by October 30: DM

30 अक्तूबर तक दुरुस्त करें गड्ढे : डीएम

Sat, 14 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Repair potholes by October 30: DM
मछलीशहर। जगन्नाथपुर ग्राम पंचायत भवन के परिसर में डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलजीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों से हो रही परेशानी और बिजली विभाग की समस्याएं ग्रामीणों ने उठाई। इस पर डीएम ने 30 अक्तूबर तक गड्ढे को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप डालने के लिए जेसीबी से पक्की सड़क, खड़ंजे व चकरोड खोदकर छोड़ दिए गए हैं। गांव के प्रमोद कुमार ने कहा बार-बार शिकायत के बाद भी ईंट और मिट्टी को सड़क पर छोड़ दिया गया है। इमरजेंसी पड़ने पर चार पहिया वाहन भी घर नहीं पहुंच पाता है। इस पर डीएम ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि 30 अक्तूबर तक खोदे गए गड्ढे को दुरुस्त किया जाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लटके हुए बिजली के तार, ट्रांसफार्मर में लोड नहीं बढ़ाने के साथ ही मनमाना विद्युत बिल भेजने की शिकायत की। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से त्वरित निस्तारण करने को कहा। जनचौपाल कार्यक्रम में स्टाल लगाकर ग्राम विकास योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्रामीणों से आवेदन भी लिए गए। जन चौपाल में कन्या सुमंगला योजना में 17 आवेदन, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन के लिए कुल 18 आवेदन, आयुष्मान कार्ड के लिए सात, शौचालय के लिए 16 आवेदन, बाल सेवा योजना के लिए चार, आवास के लिए दो, पोस्ट ऑफिस में खाते खोलने के लिए दो, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए 89 लोगों में से 14 लोगों की ई-केवाईसी की गई। डीएम माडल शॉप का उद्घाटन किया। शीला पत्नी गौरव, शिव कुमारी पत्नी सूर्यमणि को फल, मीठा, साल, चुनरी ओढ़ाकर गोद भराई की रस्म भी अदा की। इस मौके पर सीडीओ साई सीलम तेजा, बीडीओ सचिन भारतीय, खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला, एडीओ राम निहोर, ग्राम प्रधान लालती विश्वकर्मा, प्रवेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed