{"_id":"67c4a63633e97e99dd082544","slug":"renowned-companies-will-participate-in-interface-program-to-make-youth-skilled-for-employment-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-130595-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इंटरफेस प्रोग्राम में जुटेंगी नामी कंपनियां रोजगार के लिए बनाएंगी युवाओं को दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इंटरफेस प्रोग्राम में जुटेंगी नामी कंपनियां रोजगार के लिए बनाएंगी युवाओं को दक्ष
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने के लिए दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय मार्च में इंडस्ट्री इंटरफेस प्रोग्राम का आयोजन करेगा। इसमें कारपोरेट जगत की नामी-गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो छात्रों को उद्योग जगत से जुड़ने, प्लेसमेंट पाने व व्यावसायिक कौशल सीखने का अवसर प्रदान करेंगे।
इस इंटरफेस कार्यक्रम के तहत रिलायंस, फ्रीलांस, जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट, वॉलमार्ट, एप्पल सहित अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बीटेक, एमटेक, बी-फार्मा, डी-फार्मा, एमएससी व बीएससी के छात्रों को कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के साथ संवाद का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे उद्योग की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझ सकें।
छात्रों के प्लेसमेंट व करियर संवर्धन पर जोर : कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के एचआर, मैनेजर्स व इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स छात्रों को कॅरिअर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। साथ ही यह कार्यक्रम छात्रों को इंटर्नशिप और जॉब प्लेसमेंट के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। इस पहल से छात्रों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार करने और नए करियर, विकल्प तलाशने में मदद मिलेगी। इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट इंटरफेस कार्यक्रम छात्रों को कॉर्पोरेट कल्चर, प्रोफेशनल एटीकेट, बिजनेस स्ट्रेटजी व स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करेगा। यह पहल पूर्वांचल विश्वविद्यालय को एक नए मुकाम तक ले जाएगी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस प्रयास से युवा वैश्विक कॉरपोरेट परिदृश्य में खुद को बेहतर तरीके से स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन
छात्रों को आधुनिकता व तकनीकी दक्षता से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इससे न केवल उन्हें बड़े कॉरपोरेट्स के साथ नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके प्लेसमेंट की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। - प्रोफेसर अविनाश पार्थडिकर, कार्यक्रम समन्वयक।