फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remaining closed market district

पूरी तरह बंद रहे जिले के बाजार

Fri, 18 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Remaining closed market district
गहनों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शहर बंद के दौरान जुलूस निकालते व्यापारी।
सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध लगातार जारी है। अब सराफा कारोबारियो के समर्थन में दूकानदार भी उतर गए हैं। जिले में शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजार गुरुवार को इनके समर्थन में बंद रहे। दूकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे और सराफा कारोबारियों के साथ नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों ने जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान ओलंदगंज, लाइनबाजार, नई गंज, रुहट्टा, चहारसू, सब्जीमंडी, बदलापुर पड़ाव, वाजिदपुर, पालिटेकिभनक चौराहा समेत कई बाजारों में दूकानें बंद रहीं। कलेक्ट्रे पर पहुंच कर जुलूस सभा में बदल गया। इस दौरान अपने संबोधन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर उन्हें परेशान कर रही है।
विज्ञापन


जब तक इस काले कानून को हटाया नहीं जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा। सराफा एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष बंशीधर वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता से अपने मन की बात कहते हैं, लेकिन क्या कभी जनता के मन की बात जानने की कोशिश नहीं की है। सभा के बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिम्रंडल ने जिला प्रशासन को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विवेक सिंह, मनोज गांधी, गौतम सोनी, आलोक सेठ, अनवारुल हक, प्रदीप सिंह, संजय केडिया, विनोद कुमार बरौेतिया, विमल सिंह, अमर बहादुर सेठ, अमरनाथ मोदनवाल, निजामुदद्ीन अंसारी, अशोक साहू, शिवकुमार साहू, अजीत सोनी व विक्की सेठ आदि रहे। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने भी सराफा कारोबारियों के आंदोलन का समर्थन किया है।

करंजाकला : मल्हनी बजार में सराफा कारोबारियों ने दुकानों को बंद कर एक्साइज ड्यूटी लगाने का विरोध किया। इस अवसर पर महामंत्री सतीष गुप्ता,डा. लालचन्द यादव, रिजवान खान, ओमप्रकाश विश्वकर्मा,पप्पू गजराज,भोला सेठ विनोद गुप्ता, अजय सोनी, अनिल गुप्ता और हरीगुप्ता मौजूद रहे। मछलीशहर : सराफा एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारियों ने वितमंत्री के खिलाफ  नारे लगाए।

साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विजय बहादुर सिह को सौपा । विरोध करने वालों में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर सेठ, महामंत्री राजेश अग्रहरि, डब्लू खान, जीवनलाल अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, शिवकुमार अग्रहरि, कृपाशंकर श्रीवास्तव,राकेश जायसवाल, अनिल सोनी, अनिरूदृ गुप्ता, बृजेश, अजय सोनी व  कैलाश सोनी आदि रहे।

केराकत : स्थानीय सराफा व्यवसाईयों ने दुकाने बंद कर  बाइक जुलूस निकाल विरोध किया। साथ ही केंद्र सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ  नारेबाजी की। विरोध करने वालों में अजीत गुप्ता,अशोक जायसवाल, पंकज कसौधन, बच्ची विश्वकर्मा, प्रेम चन्द्र सेठ, भानु सेठ, प्रदीप जायसवाल,प्रभाकर सेठ व अभय कमलापूरी आदि रहे।

बदलापुर : सराफा व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध किया। साथ ही बदलापुर हनुमान मंदिर से जुलूस निकालकर इंदिरा चौक पहुंच कर वित्तमंत्री का पुतला फुंका। विरोध जताने वालों में भूपेश सेठ,गुड्डू सेठ,धनंजय सेठ, रविशंकर, राकेश, सुमित व दादा सेठ सहित अन्य रहे।


 डोभी : चंदवक बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रख और गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार व वित्तमंत्री के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। प्रदर्शन करने वालों में राम आश्रय सेठ,राकेश सेठ, सनेही सेठ, भगलती सेठ, अनिल सेठ व विनोद सेठ रहे। शाहगंज: बीबीगंज बाजार में सराफा एसोसिएशन की बैठक कन्हैया सेठ की अध्यक्षता में हुई जिसमें विरोध जताया गया। इस मौके पर रंजीत जायसवाल, रूपचंद्र सेठ, राहुल सेठ, प्रकाश चंद्र, वेद प्रकाश, ददन, रामजीत मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed