{"_id":"64ddda792edc529f0e053b63","slug":"religious-conversion-37-were-prosecuted-four-arrested-by-luring-the-people-of-the-village-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Religious Conversion: गांव के लोगों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 37 पर मुकदमा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Religious Conversion: गांव के लोगों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 37 पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
Thu, 17 Aug 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:59 PM IST
सार
थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, प्रिंस कुमार, रतन लाल व महेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर थाने लाए। पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन। सांकेतिक
- फोटो : social media
विस्तार
पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में अनुसूचित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: रिंग रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, सुल्तानपुर निवासी खलासी की मौत
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, प्रिंस कुमार, रतन लाल व महेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर थाने लाए। पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन