फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relationship established on the pretext of job, then took 3.15 lakhs

Jaunpur News: नौकरी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर लिए 3.15 लाख

Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Relationship established on the pretext of job, then took 3.15 lakhs
मछलीशहर। नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर 3.15 लाख रुपये लेने के मामले में युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सूरज पुत्र संतोष कुमार बेटी को नौकरी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बना कर उसका शोषण किया। इसके अलावा सूरज ने एक लाख 65 हजार फोन पे के माध्यम से और डेढ़ लाख रुपये नकद लिए हैं। पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये मांगने पर आना कानी करने लगा। तब बेटी ने मुझे और घर वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके जब सूरज के घर गए तो सूरज और उसके पिता ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए रुपये वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज और संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed