फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Refusal to adopt wife returned from lover

Jaunpur News: प्रेमी के पास से लौटी पत्नी को अपनाने से किया इनकार

Mon, 21 Aug 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Refusal to adopt wife returned from lover
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला सात महीने बाद प्रेमी को छोड़कर घर वापस आई तो पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। हालांकि सुलह समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो पुत्रियां भी हैं। युवक दिल्ली में बैग की सिलाई का काम करता है। कोविड के समय दिल्ली से वह परिवार के साथ घर आ गया। अब वह अकेले ही दिल्ली रहने लगा। डेढ़ वर्ष पूर्व से गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी का प्रेम संबंध हो गया। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। मायके के लोग भी महिला को काफी समझाए। वह नहीं मानी। सात माह पूर्व वह दोनों पुत्रियों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों सूरत (गुजरात) में रहने लगे। रविवार को महिला घर वापस आ गई। एक तरफ पति उसे घर में रखने व अपनाने से इनकार करता रहा तो दूसरी तरफ बेटियां मां के साथ रहने के लिए पिता पर दबाव बना रही हैं। महिला के मायके के लोग भी पहुंच कर सुलह कराने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed