फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recommendation to register FIR by suspending PO Duda

पीओ डूडा को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति

Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to register FIR by suspending PO Duda
मड़ियाहूं नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास बनवाने के नाम पर अवैध वसूली होने और मामले में पीओ डूडा की ओर से अनियमितता बरतने की शिकायत सही पाई गई, जिस पर नामित अधिकारी एडीएम भू व राजस्व राज कुमार द्विवेदी ने जांच रिपोर्ट शनिवार को डीएम को सौंप दी है। इसमें शिकायत सही पाए जाने पर पीओ डूडा को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और विभागीय जांच कराकर उनको दंडित करने तथा शिकायतकर्ता के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं नगर पंचायत के भंडरिया टोला निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने 24 मई को डीएम से आनलाइन शिकायत की थी कि डूडा के जेई दयानंद यादव पीएम शहरी आवास के लिए लाभार्थियों से 15 से 20 हजार रुपए की वसूली कर रहे हैं। डीएम ने पीओ डूडा अनिल कुमार वर्मा को जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने 19 जून को डीएम को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शिकायतकर्ता के संतुष्ट हो जाने की बात कही। फिर शिकायतकर्ता ने 21 जून को आनलाइन डीएम से शिकायत किया कि जांच अधिकारी पीओ डूडा द्वारा झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने न तो मुझे कोई सूचना दी और न ही फोन पर मुझसे बात की। मामले में उच्चस्तरीय अधिकारी से जांच कराने की मांग करने के बावजूद पीओ डूडा ने 17 जुलाई को हमारे विपक्षी और आवास के लाभार्थी निर्मला देवी, संजू देवी, प्रमिला देवी, मुन्नी देवी और माधुरी देवी को कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज कर लिया, जबकि यह सभी लोग हमारे सह खातेदार हैं और इनसे न्यायालय में भूमि का मुकदमा भी लंबित है। 29 जुलाई को मेरे खिलाफ ही आवास के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए मड़ियाहूं थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया गया। जिसके बाद डीएम ने फिर मामले की जांच के लिए एडीएम भू व राजस्व राज कुमार द्विवेदी को नामित किया। एडीएम ने मामले की जांच कर 21 पन्नों की अपनी जांच रिपोर्ट बीते शनिवार को डीएम को सौंपी, जिसमें शिकायत सही पाई गई, जबकि पीओ डूडा की मामले में जांच के दौरान की गई कार्रवाई गलत पाई गई। इस दौरान जांच अधिकारी ने पीओ डूडा को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और विभागीय जांच कराकर उनको दंडित करने तथा शिकायतकर्ता के उपर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की संस्तुुति की है। एडीएम भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी का कहना है कि शिकायतकर्ता की ओर से आवास में अवैध वसूली किए जाने की शिकायत सही पाई गई। मामले में पीओ डूडा की ओर से तथ्यों को छिपा कर शिकायतकर्ता को दोषी ठहराते हुए उसके ऊपर एफआईआर दर्ज कराने का मामला सही पाया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रस्तुत रिपोर्ट में पीओ डूडा को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और विभागीय जांच कराकर उनको दंडित करने तथा शिकायतकर्ता के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed