फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Real Sisters Murder Case in jaunpur Third accused absconding for year arrested

सगी बहनों की हत्या मामला: एक साल से फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भूमि विवाद में चचेरे भाई ने ली थी जान

Mon, 05 Sep 2022 06:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 06:27 PM IST
सार

जौनपुर जिले के कुकुरिहाव गांव में बीते वर्ष नवंबर में भूमि विवाद में दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई थी। चचेरे भाई ने ही वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Real Sisters Murder Case in jaunpur Third accused absconding for year arrested
सगी बहनों की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के कुकुरिहाव गांव में बीते वर्ष नवंबर में भूमि विवाद में दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। चौथा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

विज्ञापन


सिकरारा थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि कुकुरिहाव निवासी रमाशंकर पांडेय के बेटे व घटना के मुख्य आरोपी आशीष पांडेय और उसकी पत्नी ममता पांडेय पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों इन दिनों जेल में हैं। जबकि चौथे आरोपी रमाशंकर को पुलिस तलाश रही है। बता दें कि गांव निवासी शिवशंकर पांडेय की दो बेटियों पूर्णिमा व अंतिमा को उनके सगे चचेरे भाई आशीष ने जमीनी विवाद में अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना के समय शिव शंकर मुंबई में थे। इस कांड का सह आरोपी गांव निवासी राज मिस्त्री बच्चन उर्फ सभजीत गौतम घटना के समय से ही फरार चल रहा था। सोमवार को थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed